ब्रेकिंग
घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपचिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगीनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम

बेंगलुरु में गैस रिसाव से लगी आग, बिहार के 5 युवक झुलसे, 2 की हालत गंभीर

बेंगलुरु में गैस रिसाव से आग लगने से बिहार के 5 युवक झुलस गए। सभी एक कमरे में सो रहे थे और प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे। दो की हालत गंभीर।

bihar
चाय बनाने के दौरान लगी आग
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बेंगलुरु में गैस रिसाव से आग लगने की घटना में बिहार के 5 युवक झुलस गए। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सभी युवक बिहार के सारण जिले के रहने वाले हैं। बेंगलुरू में सभी एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे और एक ही कमरे में रह रहे थे। 


रात में सोने के बाद जब आज सुबह शुक्रवार को चाय बनाने के लिए गैस चुल्हा जलाई तो आग लग गयी। आग में झुलसने वाले युवक छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहां खुर्द गांव के हैं। इनमें भरदुल खान का पुत्र बिट्टू खान, खलील मियां का पुत्र अरबाज आलम, कन्हैया चौधरी का पुत्र अन्नू कुमार, महेश चौधरी का पुत्र रोहित कुमार और अरब गुलाम हुसैन का पुत्र मुजफ्फर आलम शामिल हैं। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में दो युवकों गंभीर रूप से घायल हो गया है, पांचों युवकों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए।


जानकारी के अनुसार, युवक गुरुवार रात खाना खाने के बाद सो गए थे। शुक्रवार सुबह चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाई, आग भड़क गई। आशंका है कि रात में गैस लीक होकर कमरे में फैल गई थी। आसपास के लोगों की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि एक ठेकेदार के बुलावे पर पांचों युवक एक जनवरी को बेंगलुरु चले गए थे। सभी एक साथ एक ही रूम में रहते हैं और खाना भी साथ बनाकर खाते हैं। चाय बनाने के दौरान उन्हें पता नहीं चला कि गैस का रिसाव हो रहा है, जैसे ही माचिस जलाई आग लग गयी। जिसमें कमरे में मौजूद पांचों युवक झूलसकर घायल हो गये। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें