ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Road Accident: सड़क हादसे तीन युवकों की मौत, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर

Road Accident: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई.

Road Accident in bihar :
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अनियंत्रित स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई। यह घटना बेगूसराय के रोसड़ा-सिंघिया जानेवाली मुख्य पथ पर रहुआ गांव के समीप की है। बाइक सवार युवक एक दोस्त की बारात में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे इस दौरान यह हृदयविदारक घटना घटी है। 


मृतकों की पहचान फफौत पंचायत वार्ड- 6 के रहने वाले किशोरी राय के 27 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार, महेश्वर दास के 15 वर्षीय पुत्र सुजीत उर्फ दिलखुश और वार्ड - के रहने वाले बुधन महतो के 24 वर्षीय पुत्र शेर बहादुर उर्फ पतलू के रूप में हुई है। ये सभी युवक एक दोस्त की बारात में शामिल होकर वापस अपने घर बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव लौट रहे थे। यह दुर्घटना शुक्रवार की है। 


हादसे के बाद स्कॉर्पियो पर सवार लोग गाड़ी छोड़कर ड्राइवर सहित फरार हो गए। घटना के सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दिया है। वहीं पुलिस तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि अनुज कुमार और शेर बहादुर की शादी का रिश्ता पक्का हो चुका था और कुछ दिन बाद ही दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। 


पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के परिवार में कोहराम मच मचा हुआ है और सबका रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें