ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

धर्म परिवर्तन पर फिर भड़के गिरिराज सिंह, कानून बनाने की कर दी मांग

BEGUSARAI: बिहार में धर्म परिवर्तन जैसे एक ट्रेंड सा बन गया है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रलोभन देकर बिहार में

धर्म परिवर्तन पर फिर भड़के गिरिराज सिंह, कानून बनाने की कर दी मांग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बिहार में धर्म परिवर्तन जैसे एक ट्रेंड सा बन गया है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रलोभन देकर बिहार में धर्म परिवर्तन का जोर चल रहा है। चाहे ईसाई धर्म हो या हिन्दू। उन्होंने कहा है कि कोई भी जिला इससे वंचित नहीं है इसलिए मंत्री होकर ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करें। गिरिराज ने ये हमला बिहार के मंत्री आलोक मेहता पर बोला है। 



दरअसल, बिहार के मंत्री आलोक मेहता ने पिछले दिनों कहा था कि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करने में कोई दिक्कत नहीं है। इसी बयान पर अब बेगूसराय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि धर्म परिवर्तन के लिए कानून होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि मुझे मुस्लिम आबादी से संकट नहीं है लेकिन कट्टरपंथी सोच मुसलमानों में है जो गजवा ए हिंद लाना चाहते हैं और जो लव जिहाद के समर्थक हैं, जो भारत को इस्लामिक स्टेट बनना चाहते हैं उन से परहेज है और मैं उनका विरोध करता हूं। 



गिरिराज सिंह ने कहा है कि मैं मंत्री से कहूंगा कि सत्ता आएगी जाएगी लेकिन भारत और बिहार जब तक बहुसंख्यक की आबादी है तभी तक लोकतंत्र भी मजबूत है नहीं तो कमजोर हो जाएगा। मंत्री पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्हें केवल वोट देखना है तो वे वोट देखें। 



वहीं, AIMIM ने गिरिराज सिंह के एक बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कह दिया है कि गिरिराज सिंह एक उचक्के नेता हैं। दरअसल, गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को जिन्ना का औलाद बता दिया था। उन्होंने कहा था कि असदुद्दीन जिन्ना के कार्बन कॉपी है। इसको लेकर अब अख्तरुल ईमान ने कहा है कि गिरिराज सिंह एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और उन्हें अपनी मर्यादा का ख्याल नहीं है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें