BEGUSARAI: बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री का निर्णय पूरी तरह नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर है।
गिरिराज सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री का चयन नीतीश कुमार ही करेंगे और सरकार भी उनके सानिध्य में ही चलेगी। बिहार में एनडीए गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है।"
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "जो लोग कल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना कर रहे थे, वही आज 'मगरमच्छ के आंसू' बहा रहे हैं। नीतीश कुमार अभी भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उन्हें राबड़ी देवी की संवेदना की कोई आवश्यकता नहीं है। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी।"
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बिहार में आगामी चुनावों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो रही है और नेताओं के बयान राजनीतिक तापमान बढ़ा रहे हैं।





