ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....

Bihar News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा; DTO, CO और OSD घायल

Bihar News: बेगूसराय में एनएच-31 पर DTO राजीव कुमार, CO राहुल कुमार और OSD रंजीत कुमार की गाड़ी डिवाइडर से टकराई। तीनों घायल, ग्लोकल अस्पताल में भर्ती। डीएम-एसपी ने लिया हालचाल..

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बेगूसराय के एनएच-31 पर सिंघौल थाना क्षेत्र के पास अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, सदर अंचलाधिकारी  राहुल कुमार और ओएसडी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


ये तीनों अधिकारी एक ही सरकारी वाहन से सिमरिया घाट का निरीक्षण कर लौट रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।



जानकारी के मुताबिक CO राहुल कुमार के दोनों हाथों में फ्रैक्चर आया है। जबकि DTO राजीव कुमार के पैर और रीढ़ की हड्डी में चोट हैं। वहीं OSD रंजीत कुमार को भी मामूली चोटें आई हैं।  घायलों को तत्काल बेगूसराय ग्लोकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जिला अधिकारी तुषार सिंगला और एसपी मनीष अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों अधिकारी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।  

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें