ब्रेकिंग
बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

Bihar Crime : बेखौफ अपराधियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री के मामा को मारी गोली, पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

Bihar Crime : एक दिन पहले गांव के कुछ लोगों से मालिक का विवाद हुआ था। उन्होंने रंगदारी मांगी थी, मना करने पर मारपीट की और धमकी दी। उसी का बदला लेने के लिए यह हमला हुआ

Bihar Crime
प्रतीकात्मक
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री व मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी के चचेरे मामा मालिक सहनी (55) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। मालिक सहनी भगवती स्थान चौक पर अपनी मिठाई और परचून की दुकान बंद कर रहे थे, तभी नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और उन्हें बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मालिक सहनी ने बताया, "रात को दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी तीन बदमाश बाइक पर आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मेरे पैर में लगी, जिसके बाद मैं बेहोश हो गया।" उनके बेटे विशाल कुमार ने कहा, "एक दिन पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने रंगदारी मांगी थी, मना करने पर मारपीट की और धमकी दी। उसी का बदला लेने के लिए यह हमला हुआ है।" बता दें कि बदमाशों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं, जिसमें दो मालिक के पैर में लगीं हैं। 


इस घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई गोली के खोखे बरामद किए। बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया, "एक घंटे के भीतर तीन बदमाशों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान देसु यादव, अमरजीत यादव और सुशील कुमार के रूप में हुई है , साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।" प्रारंभिक जांच में रंगदारी और पुराने विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है।  


ज्ञात हो कि मालिक सहनी केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी के मामा हैं। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। जब केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार पर हमला हो रहा है, तो आम आदमी की क्या हालत होगी? यह वारदात बेगूसराय में बढ़ते अपराध और पुलिस की नाकामी पर सवाल तो जरूर उठा रही है।   


हालांकि मालिक सहनी की हालत स्थिर बताई है, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है। बेगूसराय में हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। दिनदहाड़े गोलीबारी और लूट की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। इस घटना ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा होगा। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें