ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार: अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस ने मासूम को रौंदा, बच्चे की मौत; मां गंभीर रूप से हुई घायल

BEGUSRAI: बिहार के बेगूसराय में अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक महिला और बच्चे को कुचल दिया. जिससे 2 साल बच्चे की मौत हो गई, जबकि इस घटना में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई

बिहार: अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस ने मासूम को रौंदा, बच्चे की मौत; मां गंभीर रूप से हुई घायल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSRAI: बिहार के बेगूसराय में अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक महिला और बच्चे को कुचल दिया. जिससे 2 साल बच्चे की मौत हो गई, जबकि इस घटना में उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई है, घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 पर टायर जलाकर जहां जाम कर दिया है. वहीं जमकर हंगामा कर रहे हैं. 


जानकारी के अनुसार बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया निवासी सन्नी कुमार की पत्नी काजल देवी अपने 2 साल के पुत्र सत्यजीत कुमार के साथ बलिया अनुमंडली अस्पताल इलाज कराने पहुंची थी. बताया जा रहा है कि इलाज के बाद वह परिसर में ही पेड़ के नीचे खड़ी थी तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित एंबुलेंस ने दोनों को ठोकर मार दी. महिला को ठोकर लगने से बच्चा बाहर गिर गया और पुलिस ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक शराब के नशे में धुत था और घटना के बाद वह फरार हो गया है. 


इस घटना से आक्रोशित लोगों में बलिया चौक पर टायर जलाकर NH 31 को जाम कर दिया है घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची है. लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. परिजन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग के साथ साथ एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें