ब्रेकिंग
बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: बेगूसराय में जमीन के लिए किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

बेगूसराय में जमीन विवाद के चलते 64 वर्षीय किसान उमेश महतो पर गोली चलाकर हमला किया गया। तीन गोलियां लगीं, हालत गंभीर। पुलिस ने एक आरोपी बिक्रम सिंह को गिरफ्तार किया, बाकी आरोपियों की तलाश जारी।

bihar
आरोपी गिरफ्तार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बिहार सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद भूमि विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला बेगूसराय जिले का है जहां जमीन के लिए किसान को गोली मारी गयी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज जारी है। वही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


बेगूसराय जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमलोगों में दहशत का माहौल है। गुरुवार की देर शाम नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा पंचायत के वार्ड 03 में बदमाशों ने 64 वर्षीय किसान उमेश महतो को गोली मार गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उमेश महतो स्व. तारिणी महतो के पुत्र हैं।


घटना के दौरान बदमाशों ने लगातार तीन गोलियां चलाईं — एक छाती में और दो कमर व हाथ को चीरते हुए निकल गईं। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत शहर के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है। चिकित्सकों के मुताबिक 72 घंटे बाद ही स्पष्ट कहा जा सकेगा कि स्थिति किस दिशा में जाएगी। प्रारंभिक उपचार में अंदरूनी रक्तस्राव को रोक दिया गया है।


जख्मी का आरोप — तीन लोगों ने मिलकर चलाई गोलियां

अस्पताल में बयान देते हुए जख्मी उमेश महतो ने बताया कि वह दूध लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान झोझोराम के घर के पास बाइक से पहुंचे बिक्रम सिंह उर्फ महंथ, विपिन सिंह और राजीव सिंह ने उन पर तीन गोलियां दाग दीं।उन्होंने बताया कि 19 कट्ठे जमीन को लेकर तीनों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इनमें से 18 कट्ठे जमीन पहले बिक्रम व राजीव सिंह को लिख दी गई थी, जबकि दो कट्ठा एक साहजी के नाम। लेकिन तीनों ने मिलकर एक कट्ठा जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया, जिसमें उनकी बोरिंग भी लगी है। इसी विवाद में हत्या की नियत से हमला किया गया।


एक आरोपी गिरफ्तार

जख्मी के पुत्र नीतीश ने नीमा चांदपुरा थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि बिक्रम सिंह उर्फ महंथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें