ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

5 सीओ को हुआ तबादला, बालू के अवैध खनन से जुड़ा था मामला

PATNA : बालू के अवैध खनन को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी एक्शन लिया है। विभाग ने अवैध खनन में शामिल पाए गए पांच अंचल अधिकारियों को हटा दिया है। विभाग की तरफ से यह क

5 सीओ को हुआ तबादला, बालू के अवैध खनन से जुड़ा था मामला
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बालू के अवैध खनन को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी एक्शन लिया है। विभाग ने अवैध खनन में शामिल पाए गए पांच अंचल अधिकारियों को हटा दिया है। विभाग की तरफ से यह कार्रवाई स्पेशल ब्रांच की तरफ से मिली शिकायत के बाद की गई है। इन अधिकारियों को विभाग ने मुख्यालय में योगदान देने का आदेश जारी किया है। 


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से बुधवार को ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिन अधिकारियों को हटाया गया है उनमें भोजपुर जिले के कोइलवर के अंचल अधिकारी अनुज कुमार के साथ-साथ से पटना जिले के बिक्रम में तैनात वकील प्रसाद सिंह, बिहटा के विजय कुमार सिंह और फुलवारी के बसंत कुमार राय शामिल हैं। इसके अलावा जहानाबाद के घोसी के प्रभारी सीओ राकेश कुमार को भी उनके पद से हटाया गया है। 



आपको बता दें कि बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर सरकार ने कई स्तर पर जांच करायी है। आर्थिक अपराध इकाई के साथ-साथ बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने भी कई तरह के इनपुट सरकार को मुहैया कराए हैं। गृह विभाग ने अधिकारियों की भूमिका अवैध खनन से लेकर भंडारण और उसके ट्रांसपोर्टेशन में पायी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जिन अधिकारियों को हटाया है उनकी जगह किसी नए अधिकारी की पोस्टिंग अभी नहीं की गई है। जब तक नियमित तौर पर अधिकारियों की तैनाती नहीं हो जाती तब तक के जिलों के डीएम को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें