ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंकबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

उत्तर से दक्षिण बिहार का सफर होगा आसान: नये साल में बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल

गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल का निर्माण मई 2026 तक पूरा होगा। इससे उत्तर से दक्षिण बिहार की यात्रा आसान होगी और पटना के गांधी सेतु पर जाम कम होगा।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नये साल मे बड़ा गिफ्ट मिलने जा रहा है। उत्तर से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा। उद्घाटन के बाद उसे आमलोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल के बनने का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। अगले 6 महीने में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा।  


गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल का निर्माण मई 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इससे उत्तर से दक्षिण बिहार के बीच यात्रा का समय कम होगा और पटना शहर में गांधी सेतु पर जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। रविवार को पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने पुल का निरीक्षण किया। साल 2014 से चल रही इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना का अब 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है।


यह 4-लेन ग्रीनफील्ड परियोजना बख्तियारपुर के करजान से ताजपुर तक फैली हुई है, जिसकी कुल लंबाई 51 किलोमीटर है और पुल की लंबाई 5.50 किलोमीटर है। यह पुल समस्तीपुर, पटना, नालंदा और बख्तियारपुर जैसे क्षेत्रों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे यात्रा आसान और समय बचाएगा।


पहले इस परियोजना की पूरी होने की समयसीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है—मई 2016, फिर 2018, मार्च 2020 और अब मई 2026। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पहले ही अधिकारियों को निर्माण में सुस्ती न बरतने और सभी स्ट्रक्चर्स पर कार्य यथाशीघ्र जारी रखने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के किसी भी क्षेत्र से पटना आने में अधिकतम पांच घंटे का समय लगे। इस विजन को साकार करने में ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल अहम भूमिका निभाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें