ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

Bihar News: बिहार के इस इलाके में प्रस्तावित पुल का निर्माण रद्द होने पर उबाल, सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे

Bihar News: बगहा में शास्त्री नगर से बेलवानिया तक प्रस्तावित पुल निर्माण रद्द होने के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के बगहा में शास्त्री नगर से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बेलवानिया तक प्रस्तावित पुल निर्माण को रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कैलाशनगर में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल निर्माण को लेकर पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों और एक केंद्रीय मंत्री की ओर से स्वीकृति मिलने की बात कही गई थी। इससे क्षेत्रवासियों में वर्षों से लंबित मांग पूरी होने और बगहा को विकास की नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन सरकार द्वारा अचानक पुल निर्माण पर रोक लगाने के फैसले ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुल निर्माण रद्द कर उसके स्थान पर धनहा–रतवल पुल के चौड़ीकरण का प्रस्ताव देना क्षेत्र की मूल समस्या का समाधान नहीं है। उनका कहना है कि केवल चौड़ीकरण से न तो यातायात का दबाव कम होगा और न ही बिहार–उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन सुगम बन पाएगा। इससे स्थानीय व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी कोई खास लाभ नहीं मिलेगा।


स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों का कहना है कि शास्त्री नगर से बेलवानिया तक पुल बनने से दोनों राज्यों के बीच संपर्क मजबूत होता और बगहा एक अहम व्यापारिक केंद्र के रूप में उभर सकता था। पुल निर्माण की मंजूरी के बाद उसे रद्द किया जाना सरकार की नीयत और नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने और शास्त्री नगर से बेलवानिया तक पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि पुल निर्माण ही उनका मुख्य लक्ष्य है और जब तक मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें