ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

बड़हरा में राजद का प्रचार रथ रवाना, हर घर तक पहुंचेगा 'माई बहिन योजना' का संदेश

बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में राजद ने प्रचार रथ को रवाना कर दिया है, जो ‘माई बहिन योजना’ समेत पार्टी की चुनावी घोषणाओं को हर घर तक पहुंचाएगा। युवा नेता रामबाबू सिंह के नेतृत्व में राजद का यह रथ जनता के बीच तेजस्वी सरकार का संदेश लेकर पहुंचेगा।

Bihar
RJD का प्रचार रथ रवाना
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARRAH: राजद के युवा नेता रामबाबू सिंह ने आज बड़हरा क्षेत्र में राजद प्रचार रथ को रवाना कर जनता के बीच पार्टी की योजनाओं और संकल्पों को पहुंचाने की शुरुआत की। इस प्रचार रथ को युवा राजद के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, रामबाबू सिंह उर्फ अशोक कुमार सिंह, राजद नेता संजय कुमार मंडल, दुर्गा पासवान, विश्वविद्यालय प्रभारी मो. तहसीन रजा और पप्पू कुमार कौशल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


यह प्रचार रथ बड़हरा के हर गाँव, टोला और कस्बे में जाकर लोगों को राजद की प्रमुख योजनाओं और चुनावी संकल्पों से अवगत कराएगा, जिसमें ‘माई बहिन योजना’ और ₹500 में गैस सिलेंडर जैसी योजनाएं शामिल हैं। रथ के माध्यम से आम जनता को बताया जाएगा कि राजद सत्ता में आते ही इन योजनाओं को तेजी से लागू करेगा। प्रचार रथ राजद के संकल्पों को पर्चे और ऑडियो के जरिए लोगों तक संदेश देगी कि जब बिहार में बनेगी तेजस्वी सरकार

 राजद का संकल्प 

हर घर तक राहत, हर युवाओं को रोजगार..बड़हरा से राजद के युवा नेता अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह के नेतृत्व में "माई बहिन योजना"..वृद्धजन पेंशन, हर घर बिजली, छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, और युवाओं के लिए लाखों नौकरियों जैसी योजनाओं को हर टोले और मोहल्ले तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर बताया कि राजद का  यह वादा नहीं, संकल्प है । जो कहेंगे उस बात को पूरा करेंगे! अब वक्त आ गया है बिहार को नया नेतृत्व देने का,  अब वक्त आ गया है तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का!


राजद  युवा नेता रामबाबू सिंह ने कहा कि—"हमारा लक्ष्य सिर्फ प्रचार नहीं, घर-घर जाकर जागरूकता फैलाना है। माई बहिन योजना का फॉर्म हर घर में भरवाया जाएगा ताकि सरकार बनते ही माताओं-बहनों के खाते में मदद की राशि पहुंचाई जा सके।"जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के इस अनूठे प्रयास से बड़हरा में चुनावी माहौल गरमा गया है। स्थानीय लोग भी रथ को देखकर भारी उत्साह में नजर आए । राजद का यह रथ नारा दे रहा है —“हर घर राजद, हर मन तेजस्वी।”

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें