ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बाढ़: NTPC के 29 कर्मचारी और 35 परिजन कोरोना पॉजिटिव, बिहार में विद्युत आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। वही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बाढ़ एनटीपीसी में कोरोना का ब्लास्ट

बाढ़: NTPC के 29 कर्मचारी और 35 परिजन कोरोना पॉजिटिव, बिहार में विद्युत आपूर्ति हो सकती है प्रभावित
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। वही मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। बाढ़ एनटीपीसी  में कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। जहां एनटीपीसी के 29 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। इन कर्मचारियों के 35 परिजन भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बाढ़ एनटीपीसी में एक 29 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से बिहार में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। जिसे लेकर एनटीपीसी में हड़कंप मचा हुआ है।NTPC के अनुसार कंपनी की पूर्वी क्षेत्र की 10 परियोजनाओं में करीब 200 कर्मचारी संक्रमित हैं। इन परियोजनाओं में 6 बिहार में हैं बाकी पश्चिम बंगाल और झारखंड में हैं।  


 देश में कोरोना से हालात दिन प्रतिदिन और बिगड़ते ही जा रहे हैं. लगातार तीसरे दिन भी 2.50 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज मिलने से हाहाकार मचा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 56 हजार 828 लोग संक्रमित पाए गए. हालांकि पहली बार रिकॉर्ड 1 लाख 54 हजार 234 लोग ठीक भी हुए. इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 18 अप्रैल को 1.43 लाख लोग रिकवर हुए थे.  


वहीं, अब तक 1 लाख 80 हजार 550 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं. हर दिन हो रहीं मौतों के मामले में भारत एक बार फिर से टॉप पर पहुंच गया है. दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर अमेरिका है. ब्राजील में अभी हर दिन करीब 1,500 लोगों की मौत हो रही हैं, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा 400-600 के बीच रह रहा है. भारत में सोमवार को 1,757 मरीजों की मौत दर्ज की गई. 


सोमवार को 78.37% यानी 2.01 लाख से ज्यादा मरीजों की पहचान देश के 10 राज्यों में हुई. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 58,924 संक्रमित पाए गए. उत्तर प्रदेश में 28,211, दिल्ली में 23,686, कर्नाटक में 15,785, केरल में 13,644, छत्तीसगढ़ में 13,834, मध्यप्रदेश में 12,897, तमिलनाडु में 10,941, राजस्थान में 11,967, गुजरात में 11,403 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें