ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

अवैध बालू खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त, नदी घाट जाने वाले रास्ते को काटा

JAMUI : बालू माफियाओं द्वारा खनन विभाग के इंस्पेक्टर पर हमले के बाद जिला प्रशासन सख्त होता दिख रहा है. अवैध बालू खनन को रोकने के लिए जमुई में जिला प्रशासन ने नदी घाट जाने वाले रास्ते को ही काट दिया

अवैध बालू खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त, नदी घाट जाने वाले रास्ते को काटा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI : बालू माफियाओं द्वारा खनन विभाग के इंस्पेक्टर पर हमले के बाद जिला प्रशासन सख्त होता दिख रहा है. अवैध बालू खनन को रोकने के लिए जमुई में जिला प्रशासन ने नदी घाट जाने वाले रास्ते को ही काट दिया है. 

जमुई डीएम धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में खनन पदाधिकारी अनिल कुमार व खनन निरीक्षक उमाशंकर सिंह ने जेसीबी लगाकर मलयपुर थाना क्षेत्र के देवाचक व बरियारपुर स्थित नदी घाट जाने वाले ट्रैक्टर के रास्ते को काट दिया. इस रास्ते को काटे जाने के बाद नदी घाट तक ट्रैक्टर का जाना अब मुश्किल हो जाएगा.

इसकी जानकारी देते हुए खनन निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विभाग के कर्मी को जानकारी मिली कि देवाचक व बरियारपुर नदी घाट से अवैध बालू की निकासी कर जंगली इलाकों में बालू डम किया जाता है. इस जानकारी पर पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में कार्यवाई करने जा रहे थे तभी बालू माफिया मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना ओवरब्रिज बाईपास के पास उन पर हमला कर  जप्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ा ले भागे. उन्होंने बताया कि अवैध बालू माफियाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त है. किसी भी स्थिति में अवैध बालू के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा. वही इस संबंध में मलयपुर थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि खनन निरीक्षक के साथ मारपीट करने के आरोप को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सभी आरोपी की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें