ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

देव में छठ पूजा के आयोजन को नहीं मिली थी मंजूरी, श्रद्धालु उमड़े तो शुरू हुई तैयारी

AURANGABAD : औरंगाबाद के प्रसिद्ध सूर्यमंदिर देव में कोरोना महामारी के कारण इस बार छठ पूजा के आयोजन को प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली लेकिन छठ व्रतियों की आस्था का जनसैलाब ऐसा उमड़

देव में छठ पूजा के आयोजन को नहीं मिली थी मंजूरी, श्रद्धालु उमड़े तो शुरू हुई तैयारी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD : औरंगाबाद के प्रसिद्ध सूर्यमंदिर देव में कोरोना महामारी के कारण इस बार छठ पूजा के आयोजन को प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली लेकिन छठ व्रतियों की आस्था का जनसैलाब ऐसा उमड़ा की अब प्रशासन को ना चाहते हुए भी आनन फानन में इंतजाम करना पड़ रहा है। श्रद्धा के सैलाब में सरकारी आदेश और कोविड गाइडलाइन डूब चुका है। अबतक दो लाख से ज्यादा व्रती देव में पहुंच चुके हैं। जबकि 2019 में भी नहाय-खाय के दिन तक इतने श्रद्धालु नहीं पहुंचे थे। श्रद्धालुओं का तांता देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि 2019 का भी रिकॉर्ड इस बार टूट जाएगा। 


भारी भीड़ को देखते हुए डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा देव में कैंप कर रहे हैं और तैयारी में पूरी ताकत से जुट गए हैं। मेला के रोक वाली आदेश से श्रद्धालुओं के आस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ा अब जब भीड जुटेगी तो उनको कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए अन्य व्यवस्था किया जा रहा है. लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो ये व्यवस्था छोटी पड़ जाएगी। 


कोविड को देखते हुए जिला प्रशासन ने देव मेला को रद्द कर दिया है। जिसके कारण प्रशासनिक स्तर से व्रतियों को ठहरने के लिए कोई भी टेंट की व्यवस्था नहीं की गई है। बस कुछ धर्मशाला हैं। जिसमें छठ व्रती रुके हुए हैं। जिनकी संख्या मुश्किल से हजार से पांच हजार श्रद्धालुओं को रोकने की है, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में है। छठ व्रती और श्रद्धालु आत्मनिर्भर हैं और खुद सड़क के किनारे और रास्ते में गाड़ी के नीचे अपना टेंट लगाकर रहने की व्यवस्था बना रहे हैं। हालांकि इसपर प्रशासन रोक नहीं लगा रहा। क्योंकि आस्था को ठेस पहुंचाना मकसद नहीं। इसमें जरा सी लापरवाही प्रशासन को भारी पड़ सकता है। क्योंकि चुनाव में कोविड गाइडलाइन मजाक बन चुका है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें