ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Road Accident: पटना जाने के दौरान DDC कार्यालय के सहायक की सड़क हादसे में मौत, खड़ी हाइवा में कार ने मारी जोरदार टक्कर

Road Accident: बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेगूसराय DDC कार्यालय के प्रधान सहायक अभिनंदन प्रकाश की मौत हो गई। हादसा एनएच-31 पर बाढ़ थाना क्षेत्र के सलालपुर गांव के पास हुआ है.

Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार की राजधानी पटना में एक भीषण सड़क हादसे में बेगूसराय जिला समन्वय कार्यालय (DDC) के प्रधान सहायक अभिनंदन प्रकाश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बाढ़ थाना क्षेत्र के सलालपुर गांव के पास एनएच-31 (फोरलेन) पर हुआ। 


अभिनंदन प्रकाश पटना के अनिशाबाद इलाके के निवासी थे, जो और बेगूसराय में कार्यरत थे। वे निजी कार से पटना लौट रहे थे। सुबह लगभग 5:00 बजे उनकी कार ने सड़क किनारे खड़ी राख लदे एक हाइवा ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क की रेलिंग से जा टकराई।


पुलिस के अनुसार, हाइवा ट्रक का टायर पंचर हो गया था, जिस कारण वह सड़क किनारे खड़ा था। दुर्घटना स्थल से दो किलोमीटर पहले ही ‘पूरा गांव’ आता है। जानकारी मिलते ही बाढ़ थाना के एएसआई इंद्रदेव कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ भेज दिया गया। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


हादसे के प्रत्यक्षदर्शी और राहगीर ने बताया कि बख्तियारपुर के पास एनएच-31 पर फोरलेन वन-वे बना हुआ है, लेकिन वहां गाड़ियों की रफ्तार बहुत तेज रहती है और अक्सर यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थानों पर स्पीड लिमिट और वन-वे साइनबोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को टाला जा सके।


पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि हाइवा ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ी पर कोई चेतावनी चिन्ह (Reflector या Hazard Light) नहीं लगाया था, जिससे अन्य वाहनों को खतरे का अंदेशा नहीं हो सका। साथ ही, सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने की वजह से भी दुर्घटना की संभावना बढ़ी।


अभिनंदन प्रकाश की असमय मृत्यु की खबर से बेगूसराय जिला प्रशासन और उनके सहकर्मियों में शोक की लहर है। कार्यालय प्रमुख ने कहा कि वे एक कर्मठ और जिम्मेदार कर्मचारी थे। परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें