ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अरवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अरवल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 वर्षीय युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से दुर्गा पूजा के मौके पर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARWAL: अरवल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जो अरवल के सिपाह चौकी के पास हथियार लेकर घूम रहा था। 


 जानकारी के मुताबिक  28 सितंबर की रात करीब 9 बजे अरवल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अरवल सिपाह चौकी के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. इनामुल हक मेगनूं ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी, पु०अ०नि० अमित कुमार तथा थाना सशस्त्र बल की एक टीम गठित की गई। 


टीम ने त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे जवानों की मदद से पकड़ लिया गया।पकड़े गए युवक की पहचान गुलशन कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता-नवलाख पासवान, निवासी-अरवल सिपाह, थाना व जिला- अरवल के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है।


इस मामले में अरवल थाना कांड संख्या-354/2025, दिनांक 28.09.2025, धारा-25 (1-b) a एवं 26 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस  द्वारा गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की भी छानबीन की जा रही है |पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सजग और सक्रिय है। साथ ही यह कार्रवाई त्योहारों के मौके पर अपराधियों के मंसूबों पर भी लगाम लगाने का कार्य करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें