ब्रेकिंग
बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता

आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

आरा–बक्सर फोरलेन पर कार और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी छात्र बताए जा रहे हैं।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARRAH: आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली एवं विशुनपुरा मोड़ के बीच सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


मृतकों की पहचान बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी दिनेश राम के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार, ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बलुआ गांव निवासी उमेश प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार और भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा रामनगर मोहल्ला निवासी कमलेश प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर निवासी ओमप्रकाश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। 


बताया जाता है कि करण कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से अपनी फुआ पूनम देवी के घर गौरैया स्थान, रामनगर जगजीवन हाल्ट गया था। वहां से सभी युवक वापस बक्सर लौट रहे थे। इसी दौरान बामपाली और विशुनपुरा मोड़ के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 


हादसे में करण कुमार और अनिल कुमार इंटर के छात्र थे, जबकि गणेश कुमार दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें