ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे...

Bihar News: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेऊर जेल से रिहाई के बाद पटना और मोकामा में उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं, आतिशबाजी और नारेबाजी के बीच समर्थकों ने रोड शो और भोज के जरिए जश्न मनाया।

बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे...
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना में उस समय जश्न का माहौल बन गया जब मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहा होकर अपने आवास पहुंचे। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही हजारों समर्थक पहले से ही उनके घर के बाहर जमा हो गए थे और अपने नेता की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


जैसे ही अनंत सिंह की गाड़ी उनके पटना स्थित आवास पर पहुंची, समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया और “छोटे सरकार जिंदाबाद” के नारे से पूरा इलाका गूंज उठा। समर्थकों ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की और जश्न मनाया।


भारी भीड़ को देखकर अनंत सिंह भी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि सभी लोग धीरे-धीरे आएं, लेकिन समर्थकों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा था। हर कोई अपने नेता के करीब जाने और उन्हें देखने की कोशिश कर रहा था।


समर्थकों का कहना है कि यह खुशी यहीं खत्म नहीं होगी। उनके अनुसार, मंगलवार को लगभग 50 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो निकाला जाएगा। इस दौरान अनंत सिंह सुबह बड़हिया जाकर मां भगवती के दर्शन करेंगे। आज पटना में जश्न मनाया जा रहा है, जबकि अगले दिन मोकामा में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होगा।


मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि घटना के दिन वह चार किलोमीटर दूर थे और उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। जब उनसे पूछा गया कि बार-बार उन्हीं पर आरोप क्यों लगते हैं, तो उन्होंने कहा कि यह उन्हें भी नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है।


जेल से बाहर निकलते समय भी उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी। लोगों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और नारे लगाए। इसके बाद वह सीधे अपनी गाड़ी से पटना स्थित आवास के लिए रवाना हो गए, जहां पहले से ही हजारों लोग उनके इंतजार में खड़े थे।


उनकी रिहाई के मौके पर उनके आवास पर बड़े भोज का आयोजन भी किया गया है। हजारों कार्यकर्ताओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई है, जिसे तैयार करने में कई कारीगर लगे हुए हैं। यह आयोजन उनके समर्थकों के बीच खास उत्साह का कारण बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह अगले दिन 24 मार्च को मोकामा के नदमा स्थित अपने गांव जाएंगे। इस दौरान रास्ते में भव्य रोड शो निकाला जाएगा और बड़हिया के प्रसिद्ध महारानी स्थान में पूजा भी की जाएगी।


गौरतलब है कि अनंत सिंह को विधानसभा चुनाव के दौरान एक हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला 30 अक्टूबर 2025 का है, जब चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा टाल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया था। 


दिलचस्प बात यह है कि जेल में रहते हुए भी उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर एक बार फिर मोकामा में अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की।


अनंत सिंह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं और हर बार जमानत या केस खत्म होने के बाद बाहर आते रहे हैं। इस बार भी उनकी रिहाई के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पटना से लेकर मोकामा तक उनके समर्थक जश्न मना रहे हैं और अपने नेता के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें