ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Anant Singh: अनंत सिंह को मिली जमानत, कब निकलेंगे जेल से बहार

Anant Singh: बिहार के चर्चित बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पंचमहला मामले में दर्ज पुलिस बाधा के केस में अदालत से जमानत मिल गई है, लेकिन अभी जेल से रिहाई नहीं मिली है.

Anant Singh
अनंत सिंह
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Anant Singh: बिहार के चर्चित बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पंचमहला मामले में दर्ज पुलिस बाधा के केस में अदालत से जमानत मिल गई है। इस केस में पुलिस का आरोप था कि अनंत सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा पहुँचाई थी। हालांकि, अदालत ने इस मामले में सुनवाई के बाद उन्हें राहत दी है।


दरअसल, अनंत सिंह के वकील ने जानकारी दी है कि जमानत आदेश मिलने के बाद उन्हें जल्द ही रिहा किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल वह एक अन्य गंभीर मामले में अब भी न्यायिक हिरासत में हैं। बिहार के मोकामा में 21 जनवरी 2025 को ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। यह मामला सोनू-मोनू गुट द्वारा दर्ज किया गया था। इस केस में अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिली है।


पुलिस के अनुसार, मोकामा क्षेत्र में आपसी वर्चस्व को लेकर चली फायरिंग में कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की जांच जारी है और कई अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है। अनंत सिंह बिहार की राजनीति में एक कद्दावर लेकिन विवादित चेहरा रहे हैं। उन पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, और आपराधिक साजिश जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल के वर्षों में वे लगातार कानूनी परेशानियों में घिरे रहे हैं। हालांकि उनके समर्थक उन्हें "जननेता" बताते हैं और उनके खिलाफ मामलों को राजनीतिक साजिश भी मानते हैं।


पंचमहला केस (सरकारी कार्य में बाधा) के केस में जमानत मिल गई है, जबकि अभी 21 जनवरी फायरिंग केस सोनू-मोनू मामले में जमानत लंबित है। फिलहाल, अनंत सिंह जेल में ही है। उनकी रिहाई नहीं हुई है। बता दें कि अन्य पुराने आपराधिक मामले में भी कुछ लंबित है, तो कुछ में सुनवाई जारी किया जायेगा। वहीं अनंत सिंह के अधिवक्ता ने बताया है कि हमारे मुवक्किल को पंचमहला केस में न्याय मिला है। अब हम फायरिंग केस में भी जमानत याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें