PATNA: बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव में अगर NDA को बहुमत आता है तो भी नीतीश कुमार के फिर से मुख्यमंत्री बनने की गारंटी नहीं है . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पद को लेकर बड़ा बयान दे दिया है, जिसके बाद जेडीयू में खलबली मची है.
नीतीश का सीएम बनना तय नहीं
गृह मंत्री अमित शाह ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बड़ी घोषणा कर दी. दरअसल अमित शाह से ये सवाल पूछा गया कि अगर 2025 के विधानसभा चुनाव में NDA को बहुमत आता है तो नीतीश कुमार को फिर से सीएम बनाया जाएगा, इस सवाल का अमित शाह ने दिलचस्प जवाब दिया.
अमित शाह ने कहा कि मैं कौन होता हूं किसी को सीएम बनाने वाला. बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को बहुमत मिलता है तो गठबंधन में जितने भी दल हैं उनके विधायक बैठेंगे, उनके विधायक दल के नेता बैठेंगे और वे तय करेंगे कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा.
अभी नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे
अमित शाह ने कहा कि अभी हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहे हैं और हमारे चुनाव का नेतृत्व नीतीश कुमार ही कर रहे हैं. अमित शाह ने आगे की बातें टाल दीं.
जेडीयू में खलबली
अमित शाह के इस बयान के बाद जेडीयू में खलबली मच गई है. अमित शाह की बातों का मतलब जेडीयू नेताओं को समझ में आ रहा है. इससे पहले महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ क्या हुआ था, ये भी जेडीयू नेता देख चुके हैं.





