ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

मुख्यमंत्री से मिले ओवैसी के विधायक, कहा..नीतीश कुमार मेरे राजनीतिक गुरु

AIMIM विधायक मुर्शीद आलम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर जोकीहाट में दो नए महाविद्यालय और एक अतिरिक्त ब्लॉक की मांग रखी। मुलाकात के बाद उन्होंने नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक गुरु बताया और कहा कि उनके क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए

बिहार
MLA मुर्शीद भी सीएम के मुरीद
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, जोकीहाट से विधायक मुर्शीद आलम सहित कई विधायक अपने-अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। जोकीहाट से एआईएमआईएम विधायक मुर्शीद आलम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दी। 


उन्होंने फेसबुक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आज विधायक मुर्शिद आलम साहब ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से मुलाकात कर जोकीहाट के दो बड़े मुद्दों को विस्तार से रखा। जोकीहाट में दो नए महाविद्यालय की मांग, जोकीहाट में एक अतिरिक्त ब्लॉक (अंचल) की स्वीकृति की मांग की। मुख्यमंत्री जी ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। विधायक मुर्शिद आलम साहब की कोशिश जोकीहाट का हर काम तेज़ी से हो, हर समस्या का समाधान हो। 


सीएम से मुलाकात के बाद जोकीहाट विधायक मोहम्मद मुर्शिद आलम ने नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक गुरू बताया। कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है। मैं दूसरे दल से जरूर हूं लेकिन नीतीश कुमार के एहसान को नहीं भूल सकता। मैं एहसान फरामोश नहीं हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही मुझे 2014 में अपनी पार्टी जनता दल यूनाईटेड में शामिल कराया था। मुझे राजनीति में लाने वाले नीतीश कुमार ही है।


जोकीहाट विधायक मोहम्मद मुर्शिद आलम ने आगे कहा कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने आए हैं। इस मुलाकात का कारण यह है कि मैं आज अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उनके समक्ष आया था। मुख्यमंत्री के सामने हमने दो मांगे रखी है। पहला यह कि जोकीहाट में दो नए महाविद्यालय बने और दूसरा जोकीहाट में एक अतिरिक्त ब्लॉक की स्वीकृति दी जाए। बता दें कि जोकीहाट से जेडीयू उम्मीदवार मंजर आलम को 28 हजार से ज्यादा वोटों से मुर्शीद आलम ने हराया था। 2020 में ओवैसी की पार्टी से 5 विधायक बने थे ठीक उसी तरह इस बार 2025 के विधानसभा चुनाव में भी 5 विधायक ओवैसी के जीतकर आए हैं।


ओवैसी के विधायक ने किया यह पोस्ट, क्लीक करें और देखें

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें