ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

अब घर से लगेज ले जाएगा रेलवे, जानें कैसे होगी बुकिंग और कितना लगेगा चार्ज

PATNA:ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर अब है. अब घर से सामान ले जाने या स्टेशन से सामान घर तक लाने की चिंता से जल्द छुटकारा मिलेगा और लगेज ले जाने में कोई परेशानी नहीं

अब घर से लगेज ले जाएगा रेलवे, जानें कैसे होगी बुकिंग और कितना लगेगा चार्ज
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर अब है. अब घर से सामान ले जाने या स्टेशन से सामान घर तक  लाने की चिंता से जल्द छुटकारा मिलेगा और लगेज ले जाने में कोई परेशानी नहीं होगी. 

अब रेलवे इसके लिए योजना शुरू करने जा रहा है, जिसके बाद अब रेलवे यात्रियों का सामान घर से गंतव्य तक पहुंचाएगा.  पूर्व मध्य रेलवे के रेल मंडल ने इसे मंजूरी दे दी है.

फरवरी के अंतिम हफ्ते तक पटना में इसकी शुरूआत हो जाएगी. दानापुर मंडल से इसकी शुरुआत की जिम्मेवारी एजेंसी बुक एंड बैगेज्स डॉट कॉम को मिली है.देशभर में इसकी शुरूआत 23 से 26 जनवरी के बीच अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से होगी. वहीं पूर्वी भारत में पटना पहला जंक्शन होगा यहां रेल यात्रियों को ये सुविधा मिलेगी. 

दानापुर मंडल ने जिस एजेंसी के साथ टाइअप किया है उस एजेंसी ने सेटअप के लिए काम शुरू कर दिया है.  सामान बुक करने के लिए एजेंसी एप व वेबसाइट बना रही है. 

यात्रियों को लगेज बुक करने के लिए करना होगा ये काम...

1.एप या वेबसाइट पर जाकर बुकिंग किया जा सकेगा.
2. बैग के साइज, वजन और दूसरी जानकारी देनी होगी और इसके अनुसार ही चार्ज देना होगा.

बुकिंग शुल्क  

1. स्टेशन से दूरी और वजन के अनुसार
2.अधिकतम 50 किलोमीटर के दायरे में ये सुविधा मिलेगी
3.सबसे कम रेट 125 रुपए होगा
4.10 किमी की दूरी व न्यूनतम 10 किलो के बैग का एक साइड का शुल्क 125 रुपए
5. बर्थ तक सामान ले जाने के लिए कुली का निर्धारित शुल्क भी लगेगा
6. अधिकतम पांच लगेज होगा तो पहले लगेज का शुल्क 125 रुपए, बाकी के 50-50 रुपए
7.जीपीएस सिस्टम से कर सकेंगे ट्रैकिंग
8.सामान का बीमा भी मिलेगा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें