ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

अब इस दिन होगा पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, जानिए.. ट्रेन की टाइमिंग और रूट

PATNA/RANCHI: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। 12 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। पहले 11 जून को वंदे भ

अब इस दिन होगा पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन, जानिए.. ट्रेन की टाइमिंग और रूट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA/RANCHI: पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। 12 जून को इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। पहले 11 जून को वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन होना था लेकिन झारखंड 10 और 11 जून को झारखंड बंद के कारण इसके ट्रायल रन की तिथि में बदलाव किया गया है। 12 जून को होने वाले ट्रायल रन के दौरान यह ट्रेन सुबह 6:55 बजे पटना से खुलेगी और दोपहर 1:00 बजे राजधानी रांची पहुंचेगी जबकि दोपहर 02:20 बजे यह ट्रेन रांची स्टेशन से खुलेगी और शाम 8:25 बजे पटना जक्शन पहुंच जाएगी।


वंदे भारत एक्सप्रेस का पटना से रांची के बीच 6 स्टेशनों पर ठहराव होगा। पटना से खुलने के बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में इस ट्रेन का ठहराव होगा। गया में यह ट्रेन 10 मिनट रूकेगी जबकि बरकाकाना में इस ट्रेन का ठहराव पांच मिनट के लिए होगा। बाकि स्टेशनों पर ट्रेन कितनी देर रूकेगी फिलहाय यह तय नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रायल के दौरान जो समय तय किया गया है वहीं इस ट्रेन की टाइमिंग होगी लेकिन ट्रायल के बाद इसमें बदलाव भी किए जा सकते हैं।


वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन को लेकर हाजीपुर रेलवे जोन ने दानापुर और धनबाद रेल डिवीजन को ट्रायल रन के दौरान TI प्रतिनियुक्ति करने को कहा है जो ट्रायल के दौरान पल- पल की रिपोर्ट देंगे। उधर, इस ट्रेन के परिचालन को लेकर पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से रेल कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। रेलवे के वरीय अधिकारियों की देखरेख में कर्मियों को ट्रेंड किया जा रहा है। ट्रायल रन के दौरान सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इसका परिचालन शुरू हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से रांची के बीच की दूरी महज 6 घंटे में तय करेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें