ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

आज निपटा लें सारे काम, कल से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक

DESK : बैंक से जुड़ा कोई भी काम अगर आपने पेंडिंग में डाल रखा है तो इसे जल्द निपटा लें, क्योंकि कल से बैंक लगातार चार दिन बंद रहने वाले हैं. इसलिए आपको परेशानी हो सकती है.&nbsp

आज निपटा लें सारे काम, कल से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बैंक से जुड़ा कोई भी काम अगर आपने पेंडिंग में डाल रखा है तो इसे जल्द निपटा लें, क्योंकि कल से बैंक लगातार चार दिन बंद रहने वाले हैं. इसलिए आपको परेशानी हो सकती है. 

आपको भी यदि  बैंकिंग से जुड़े काम करवाने हैं तो शुक्रवार को ही निपटा लें. अगर ऐसा नहीं किया तो आपको चार दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है. 13 फरवरी को दूसरा शनिवार पड़ रहा है. इसके अगले दिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश है.  

इसके अलावा सोमवार 15 मार्च और मंगलवार 16 मार्च को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल का ऐलान किया गया है. जिसके चलते राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे. शुक्रवार के बाद अब आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम  बुधवार होगा.  

बता दें कि बैंक कर्मचारियों के नौ संगठनों का शीर्ष निकाय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने सार्वजिक क्षेत्र के दो बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में मंगलवार को 15 मार्च से दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया. जिसके बाद 15 मार्च और 16 मार्च को बैंक बंद रखेंगे.  

हड़ताल के कारण सूबे की 7620 बैंक शाखाओं में दो दिन ताला लटका रहेगा. वहीं मार्च के दूसरे शनिवार और रविवार होने के कारण 13 और 14 मार्च को भी बैंक में छुट्टी रहेगी. इसका मतलब है कि लगातार चार दिन तक बैंक रहेंगे, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.  

बता दें कि  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह अपने बजट भाषण में विनिवेश कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण की घोषणा की.सरकार पहले ही 2019 में आईडीबीआई बैंक में अपनी बहुलांश हिस्सेदारी एलआईसी को बेचकर उसका निजीकरण कर चुकी है. इसके साथ ही पिछले चार साल में सार्वजनिक क्षेत्र के 14 बैंकों का विलय किया गया है.

 ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसएिशन ने बैंकों के निजीकरण के सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए दो दिन बैंक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. हालांकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और सहकारी बैंक के कर्मी बैंक में शामिल नहीं होंगे.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें