ब्रेकिंग
वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामदवैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद

5 घंटे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत, पूरे गांव के लोगों ने रात में चूल्हा नहीं जलाया

VAISHALI: वैशाली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही दिन में 5 घंटे के अंदर पत्नी-पति समेत चार लोगों की मौत हो गई. खबर भगवानपुर प्रखंड के मियां बेरी पंचायत क

5 घंटे में पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत, पूरे गांव के लोगों ने रात में चूल्हा नहीं जलाया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: वैशाली जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ही दिन में 5 घंटे के अंदर पत्नी-पति समेत चार लोगों की मौत हो गई. खबर भगवानपुर प्रखंड के मियां बेरी पंचायत के मलाही गांव की है. यहां वार्ड नंबर 11 में हुई इस घटना से हर कोई सोच में पड़ गया है. मरने वाले 4 लोग बुजुर्ग थे, इसमें 2 लोग बीमार थे, जिनका इलाज चल रहा था. जबकि दो की संदिग्ध मौत हो गई है. 



चार लोगों की मौत के बाद जब इनका शव निकला तो गांव में मातम छा गया. चारों लोगों का अंतिम संस्कार हाजीपुर के कौन हारा घाट पर किया गया. जानकारी के मुताबिक़ भगवानपुर प्रखंड के मियांवेरी पंचायत एक ही वार्ड 11 मैं पति पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई. यहां एक-एक कर मौत के कारण रात में गांव में चूल्हा नहीं जला. 



आपको बता दें, पहली मौत शाम 3 बजे साधु सिंह की हुई, जिनका पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनकी उम्र लगभग 65 साल थी और वह बीते 1 हफ्ते से बीमार चल रहे थे. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गया. इसी बीच 1 घंटे बाद 4 बजे उसी वार्ड के 80 साल के बैजू मौतों की मौत हो गई. 1 घंटे में दो लोगों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई. लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे. इसी बीच शाम करीब 8 बजे 75 साल की फुल कुमारी देवी की मौत से गांव में हड़कंप मच गया. दूसरी ओर घर में रोना-धोना मचा हुआ था. अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी. इसी बीच चंद घंटे बाद फुल कुमारी देवी के पति 80 साल की सुखी दास पत्नी की मौत का सदमा नहीं झेल पाया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया. 



एक के बाद एक चार लोगों की मौत होते ही ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गया. उस रात पूरे गांव में चूल्हा नहीं जला. सुबह एक साथ चारों शवों को अंतिम संस्कार के लिए कोनहारा घाट हाजीपुर लाया गया, जहां सभी का अन्तिमसंस्कार किया गया. इस घटना पर स्थानीय मुखिया उमेश राय ने बताया कि चार दे पांच घंटो में 4 लोगो की मौत दुखद है. सभी मृतक पास के ही थे. घटना की सूचना के बाद मेडिकल टीम आई थी. मौत के पीछे बीमारी बताया जा रहा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें