ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

20 जिलों के DM और 25 IPS अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग, लेटर जारी

PATNA : खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से सामने आ रही। 20 जिलों के DM और 25 IPS अधिकारियों को अब ट्रेनिंग दी जाएगी। इनका प्रशिक्षण मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्

20 जिलों के DM और 25 IPS अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग, लेटर जारी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से सामने आ रही। 20 जिलों के DM और 25 IPS अधिकारियों को अब ट्रेनिंग दी जाएगी। इनका प्रशिक्षण मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में होगा। ये सभी अधिकारी 19 दिसंबर 2022 से 13 जनवरी 2023 तक ट्रेनिंग लेंगे। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अधिकारियों को लेटर भी भेज दिया है।




जिन अधिकारीयों को ट्रेनिंग मिलने वाली है उनमें  20 जिलों के DM और 25 IPS शामिल हैं। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS अधिकारियों को पत्र भेजा है और ट्रेनिंग के लिए तैयार रहने को कहा है। 19 दिसंबर 2022 से इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी जो 13 जनवरी 2023 तक चलेगी। अधिकारियों को कहा गया है कि अकादमी की बेवसाइट पर ऑनलाइन निबंधन करने के बाद उसकी हार्ड प्रति के साथ ट्रेनिंग में भाग लेने का अनुरोध-पत्र शीघ्र विभाग को उपलब्ध कराएं। 



कटिहार के डीएम उदयन मिश्रा, मुंगेर के डीएम नवीन कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक अमित कुमार, मधुबनी के डीएम अरविंद कुमार वर्मा, किशनगंज के डीएम श्रीकांत शास्त्री, पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार, नगर एवं आवास विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार यादव, सुपौल के डीएम कौशल कुमार, अररिया की डीएम इनायत खान, भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन, सहरसा के डीएम आनंद शर्मा, कैमूर के डीएम नवदीप शुक्ला को पत्र भेजा गया है। इनके अलावा गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी, श्रम आयुक्त रंजीता, पथ निर्माण विभाग की अपर सचिव शैलजा शर्मा, रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार, औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल, वैशाली के डीएम यशपाल मीणा, सीवान के डीएम अमित कुमार पांडेय, नवादा की डीएम उदिता सिंह, बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा, वित्त विभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी शर्मा, मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा, नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर और कृषि निदेशक आदित्य प्रकाश को भी लेटर भेजा गया है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें