ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

15 अक्टूर को सीएम को लगी थी चोट, नीतीश ने खुद कुर्ता उठाकर दिखाया

PATNA: राजधानी पटना में 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टीमर जेपी सेतू पुल से टकरा गया था, जिससे उन्हें पेट में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी खुद आज सीएम नीतीश ने दी ह

15 अक्टूर को सीएम को लगी थी चोट, नीतीश ने खुद कुर्ता उठाकर दिखाया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना में 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टीमर जेपी सेतू पुल से टकरा गया था, जिससे उन्हें पेट में चोट लग गई है। इस बात की जानकारी खुद आज सीएम नीतीश ने दी है। उन्होंने अपना कुर्ता उठाकर दिखाया है कि उनके पेट में चोट लगी है। नीतीश कुमार के पेट पर पट्टियां लगी हुई थी। 




दरअसल, सीएम नीतीश कुमार पिछले दिनों पटना के विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण के लिए निकले थे। इसी दौरान जेपी सेतु पुल से उनका स्टीमर टकरा गया और उन्हें चोट लग गयी। जेपी सेतु से अचानक स्टीमर के टकराने से हड़कंप सा मच गया था, लेकिन उस दिन उन्हें चोट लग जाने की ज्यादा चर्चा नहीं हुई थी।  अधिकारियों ने तो इतना तक कह दिया था कि मुख्यमंत्री को चोट नहीं आई है और वे बिल्कुल ठीक हैं। 




घटना के बाद डीपीआरओ ने बताया था कि भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के स्टीमर से गंगा नदी के छठ घाटों का निरीक्षण के दौरान गांधी घाट के सामने बीच नदी में स्टीमर में तकनीकी ख़राबी आने से हल्का झटका लगा था, जिसके कारण स्टीमर रुक गया। उसके बाद साथ चल रहे दूसरे स्टीमर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। हालांकि आज नीतीश कुमार ने खुद अपना कुरता उठाकर दिखाया कि उनके पेट में चोट लग गई थी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें