ब्रेकिंग
पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाकपटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांहत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिसबिहार में जहरीली शराब कांड पर गरमाई सियासत, तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर बताया ‘शराबबंदी का सच’BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक

बेगूसराय: चचेरा चाचा ही निकला हैवान, लापता दो युवकों में एक की हत्या कर लाश को शौचालय में छुपाया, दूसरे की तलाश जारी

BEGUSARAI: जिले में दो भाईयों के सनसनीखेज तरीके से लापता होने की घटना में लड़कों का चचेरा चाचा ही हैवान निकला. लोगों ने चाचा के शौचालय के एक युवक की लाश को बरामद कर लिया है. जबकि दूसर

बेगूसराय: चचेरा चाचा ही निकला हैवान, लापता दो युवकों में एक की हत्या कर लाश को शौचालय में छुपाया, दूसरे की तलाश जारी
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
BEGUSARAI: जिले में दो भाईयों के सनसनीखेज तरीके से लापता होने की घटना में लड़कों का चचेरा चाचा ही हैवान निकला. लोगों ने चाचा के शौचालय के एक युवक की लाश को बरामद कर लिया है. जबकि दूसरे लापता भाई की तलाश अभी भी जारी है. बताया जा रहा है कि जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के रहने वाले दोनों भाई शुक्रवार सुबह से ही लापता थे. ये दोनों भाई समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई करते थे और समस्तीपुर जाने के लिए ही घर से निकले थे. लेकिन घर से निकलने के बाद ही दोनों भाई लापता हो गए थे. इस मामले में छात्रों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस जबतक किसी नतीजे पर पहुंचती तबतक राहुल की लाश उसके चचेरे चाचा के शौचालय से बरामद कर ली गई. फिलहाल दूसरा भाई रोहित अभी भी लापता है. पुलिस की जांच के मुताबिक राहुल की गला दबाकर पहले उसकी हत्या कर दी गई और फिर बाद में उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसपर एसिड डाल दिया गया. बाद में आरोपियों ने शौचालय के बाहर ताला मार दिया. पुलिस इस मामले की खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉयड की मदद भी ले रही है. बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों राहुल और रोहित की गुमशुदगी के बाद परिजनों ने दोनों की खूब तलाश की लेकिन दोनों नहीं मिले. परिजनों को एक भाई की लाश का पता तब चला जब उसके चचेरे चाचा के शौचालय से दुर्गंध आने लगी. जब लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर में राहुल की सड़ी गली लाश पड़ी थी. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और इस कांड में रिश्तेदारों के शामिल होने की बात से सदमें में हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और आशंका जाहिर कर रही है कि किसी ने राहुल की हत्या कर उसकी लाश को शौचालय में छिपा दिया है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें