PATNA : बिहार के कई यूनिवर्सिटी में बीएड में एडमिशन लेने वाले छह हजार छात्र-छात्राओं का दाखिला रद्द होगा. पटना हाईकोर्ट ने इन छात्र-छात्राओं को राहत नहीं देते हुए रजिस्ट्रेशन वैध करार देने की अपील को खारिज कर दिया है.
शुरूआती जांच में सिर्फ पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में गलत तरीके से नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या 700 से अधिक बताई जा रही है. वहीं मगध यूनिवर्सिटी में ऐसे स्टूडेंट की संख्या 1000 से अधिक है. इसके साथ ही कई यूनिवर्सिटी में गलत तरीके से नामांकन लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है.
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी ने जानकारी दी कि बीएड-सीईटी आयोजन की नोडल एजेंसी NOU के लिस्ट से मिलान करने पर गलत तरीके से नामांकन की जानकारी मिली है.
बता दें कि राज्य के सभी सरकारी और नजी बीएड कॉलेजों के सत्र 2018-19 में बीएड-सीईटी से ही एडमिशन लेना था, पर कई निजी बीएड कॉलेजों ने NOU के अनुमति पत्र के बिना ही एडमिशन ले लिया, वहीं गलत तरीके से एडमिशन लेने वाले 4 हजार से ज्यादा छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है. जिसे हाईकोर्ट ने वैध करार देने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद अब इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है.
वहीं इस मामले की जांच की जा रही है. जांच में जुटे अधिकारियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी की मिलीभगत से फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है.
बीएड कॉलेजों को बड़ा झटका, रद्द होंगे छह हजार एडमिशन
PATNA : बिहार के कई यूनिवर्सिटी में बीएड में एडमिशन लेने वाले छह हजार छात्र-छात्राओं का दाखिला रद्द होगा. पटना हाईकोर्ट ने इन छात्र-छात्राओं को राहत नहीं देते हुए रजिस्ट्रेशन वैध करार





