DELHI: एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया है.
दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए केजरीवाल सरकार 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन के नियम लागू करेगी. 4 नवंबर को सिर्फ ऑड नंबर की गाड़ी चलेगी वहीं 5 नवंबर को ईवन नंबर की गाड़ियां हीं चलेंगी. इसी तर्ज पर ऑड-ईवन फॉर्मूले से 15 नवंबर तक दिल्ली की सड़कों पर गाड़िया चलेंगी.
वहीं दिल्ली सरकार लोगों को मास्क भी मुहैया कराएगी.सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदूषण से बचने के लिए दिल्ली के लोगों को मास्क दिया जाएगा. अक्टूबर महीने से ये मास्क बांटे जाएंगे. इसके साथ ही प्रदूषण पर शिकायतों के लिए बार रूम भी खुलेगा.
दिल्ली में फिर से लागू होगा ऑड-ईवन नियम, CM केजरीवाल ने किया एलान
DELHI: एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया है. दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए केजर





