NALANDA : नालंदा में मर्डर का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है, बुधवार की अहले सुबह आपसी विवाद में बेखौफ अपराधियों ने शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया.
घटना बिंद थाना इलाके के मदनचक गांव की है. मृतक की पहचान पन्नू यादव के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि मृतर 15 दिन पहले ही अपहरण के मामले में जेल से छूट कर घर आया था.
खबर के मुताबिक बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह 4 बजे वह अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके के घाट उतार दिया.
नालंदा के एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि मृतक पन्नू यादव इलाके का कुख्यात था. उसके ऊपर हत्या, अपहरण, लूट सहित कई मामले दर्ज थे. 15 दिन पहले ही वह अपहरण के मामले में सजा काटकर अपने घर आया था.
नालंदा से राज की रिपोर्ट
नालंदा में कुख्यात का मर्डर, 15 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर
NALANDA : नालंदा में मर्डर का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है, बुधवार की अहले सुबह आपसी विवाद में बेखौफ अपराधियों ने शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया. घटना बिंद थाना





