ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

बक्सर में मॉब लिंचिंग, आरा के चोर की भीड़ ने की हत्या, दूसरा अस्पताल में भर्ती

BUXAR : बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां भीड़ ने पीट-पीटकर एक चोर की हत्या कर दी है. जबकि इस घटना में एक

बक्सर में मॉब लिंचिंग, आरा के चोर की भीड़ ने की हत्या, दूसरा अस्पताल में भर्ती
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
BUXAR : बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां भीड़ ने पीट-पीटकर एक चोर की हत्या कर दी है. जबकि इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के ब्रह्मपुर थाना इलाके के बाबूडेरा गांव की है. जहां बीती रात लोगों ने दो चोरों को बुरी तरह पिटाई कर दी. जिसके कारण एक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे घायल चोर की इलाज बक्सर सदर अस्पताल में चल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक दो चोर बाबू डेरा गांव (रघुनाथपुर के पास) के जमुना यादव के घर में चोरी की नियत से घुसे थे. घर वालों को इसकी भनक लग गई. उन्होंने शोर मचाया तो वे भाग निकले. फिर घर वाले और गांव के कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और उन्होंने चोरों की जमकर पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोर को इलाज के लिए रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां एक चोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान दम खरवार के बेटे ज्योति खरवार (40) के रूप में की गई है. घायल की पहचान श्री खरवार के रूप में हुई है. जिसे बक्सर सदर अस्पताल में रेफर किया गया है. डुमरांव डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों चोर भोजपुर (आरा) जिले के बिहियां थाना इलाके के महथिन माई मंदिर के पास रहने वाले हैं. एक की मौत हुई है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें