PATNA: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है और आरजेडी की दुखती रग पर हाथ रखा है. मंगल पांडेय ने कहा है कि महागठबंधन में शामिल सबसे बड़े दल आरजेडी का कुनबा बिखर रहा है, और साल 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन का बिहार से नामोनिशान मिट जाएगा.
मंगल पांडेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि महागठबंधन की कोई नीति और कार्यक्रम नहीं है. न इसके नेता का पता है, और न ही इसकी नीयत का पता है. पहले से डांवाडोल महागठबंधन का हाल यह है कि राजद विधायकों के बगावती सुर से राजद के अस्तित्व पर ही खतरा मंड़राने लगा है. दो तिहाई विधायक अब अपना अलग आशियाने की जुगत में खुले तौर पर अलग गुट का दावा कर रहे हैं.
बीजेपी नेता ने कहा कि महागठबंधन की हालत लोकसभा चुनाव की तरह ही है. अभी से ही चेहरे को लेकर महाठबंधन में सिरफुटौव्वल शुरू हो गया है. कहने को महागठबंधन में हैं लेकिन कोई किसी को नेता मानने को तैयार नही हैं.
मंगल पांडेय का महागठबंधन पर जोरदार हमला, 2020 विधानसभा चुनाव के बाद नामोनिशान मिटने का किया दावा
PATNA: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला है और आरजेडी की दुखती रग पर हाथ रखा है. मंगल पांडेय ने कहा है कि महागठबंधन में शामिल सबसे बड़े दल आरजेडी क





