GAYA: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज गया पहुंचे. विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में पितरों की आत्मा की शांति के लिए राज्यपाल ने पिंडदान किया. राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे.
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राज्यपाल सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचे. मंदिर के प्रांगण में उन्होंने अपने पितरों की मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान किया. स्थानीय पंडा ने राज्यपाल को पिंडदान कराया.
आपको बता दें कि गया में चलने वाले पितृपक्ष महासंगम मेले में देश के कोने-कोने से लाखों लोग आते हैं. अपने पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए लोग गया में पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कार्य करते हैं.
गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट
राज्यपाल फागू चौहान ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए गया में किया पिंडदान
GAYA: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान आज गया पहुंचे. विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में पितरों की आत्मा की शांति के लिए राज्यपाल ने पिंडदान किया. राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रब





