PATNA: सूबे के किसानों को फायदा पहुंचाने के मकसद से नीतीश कुमार की सरकार ने कमर कस ली है. राज्य में जलवायु के मुताबिक खेती को बढ़ावा देने के मकसद से कृषि विभाग ने सीएम के सामने एक प्रजेंटेशन दिया. इस प्रजेंटेशन में राज्य में मौसम के मुताबिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही गई है.
प्रजेंटेंशन के दौरान सूबे में जलवायु के अनुकूल खेती को लेकर रिसर्च किए जाने का निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिया. इस दौरान चार एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी को मौसम के मुताबिक खेती को लेकर रिसर्च करने का जिम्मा सौंपा गया है. बैठक के दौरान कई जिलों में फसल चक्र पर काम करने का फैसला लिया गया. वहीं परंपरागत फसलों पर रिसर्च करने का भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया.
बता दें कि इससे पहले भी कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने किसानों को परंपरागत फसलों को छोड़ नगदी फसल की खेती करने को लेकर जागरुक करने का निर्देश दिया था. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा था कि परंपरागत फसलों से किसानों का भला होने वाला नहीं है. कारण है कि इन फसलों को कभी सुखाड़ तो कभी बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ता है और इससे फसल काफी बर्बाद होती है.
अब मौसम के मुताबिक बिहार में होगी खेती, 4 एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी को दिया गया रिसर्च का जिम्मा, किसानों को होगा फायदा
PATNA: सूबे के किसानों को फायदा पहुंचाने के मकसद से नीतीश कुमार की सरकार ने कमर कस ली है. राज्य में जलवायु के मुताबिक खेती को बढ़ावा देने के मकसद से कृषि विभाग ने सीएम के सामने एक प्र





