ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

राज्यपाल फागू चौहान का अभिनंदन करेंगे बिहार के अति पिछड़े, कल पटना में बड़ा सम्मान समारोह

PATNA: बिहार के राज्यपाल के पद पर संभवत: पहली दफे अति पिछड़े तबके के नेता की नियुक्ति से उत्साहित अति पिछड़े तबके के लोग कर राज्यपाल फागू चौहान का अभिनंदन करेगा.पटना में राज्यपाल का अ

राज्यपाल फागू चौहान का अभिनंदन करेंगे बिहार के अति पिछड़े, कल पटना में बड़ा सम्मान समारोह
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: बिहार के राज्यपाल के पद पर संभवत: पहली दफे अति पिछड़े तबके के नेता की नियुक्ति से उत्साहित अति पिछड़े तबके के लोग कर राज्यपाल फागू चौहान का अभिनंदन करेगा.पटना में राज्यपाल का अभिनंदन समारोह होगा, जिसमें बिहार ही नहीं देश के दूसरे हिस्सों से भी अति पिछड़े तबके के लोगों का जुटान होगा. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज से ही लोगों का पटना पहुंचना शुरू हो गया है. बापू सभागार में कल अभिनंदन समारोह राज्यपाल के सम्मान में कल बापू सभागार में अभिनंदन समारोह सह सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. नोनिया, बिंद, बेलदार महासंघ ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. कार्यक्रम की संयोजक और पूर्व मंत्री रेणु देवी के मुताबिक बिहार के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर अति पिछड़े और वंचित समाज के फागू चौहान की नियुक्ति पूरे समाज के लिए गर्व की बात है. उनकी नियुक्ति से पिछड़ों का सशक्तिकरण हुआ है. लिहाजा कल उनका सम्मान कर अपने गौरव का प्रदर्शन किया जायेगा. बिहार ही नहीं देश भर से जुटेंगे लोग, भाजपा के प्रमुख नेता भी रहेंगे मौजूद कल बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार ही नहीं देश भर के लोग जुटेंगे. बिहार के साथ साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल से भी लोग आ रहे हैं. पटना के कई भवनों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गयी है. इस कार्यक्रम में डिप्टी सुशील मोदी, मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, वृजकिशोर बिंद समेत बीजेपी के कई और प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे.  
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें