PATNA : बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से जहां ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु को सस्पेंड कर दिया गया है। गृह विभाग ने डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु के निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी है।
डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु पर आरोप था कि उन्होंने कहलगांव में तैनात रहते हुए एक केस की जांच के दौरान लापरवाही बरती। इस मामले में डीएसपी की लापरवाही के कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। मनोज कुमार सुधांशु पर लगे आरोपों की विभागीय जांच कराई गई जिसमें वह प्रारंभिक तौर पर दोषी पाए गए।
इसी मामले में उनके ऊपर कार्यवाई की गई है। मनोज कुमार सुधांशु फिलहाल BMP-4 डुमरांव में पदस्थापित थे।
ड्यूटी पर लापरवाही के आरोप में डीएसपी सस्पेंड, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
PATNA : बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से जहां ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु को सस्पेंड कर दिया गया है। गृह विभाग ने डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु के निलं





