ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पीएम पेंशन योजना का सूबे के लोग खूब उठा रहे लाभ, सुशील मोदी ने कहा- करोड़ों लोगों को होगा फायदा

PATNA: केंद्र सरकार की तरफ से चलायी जा रही पीएम पेंशन योजन का बिहार के लोग खूब फायदा उठा रहे हैं. ये दावा किया है सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने. विश्वकर्मा जयंती से पहले राजधानी प

पीएम पेंशन योजना का सूबे के लोग खूब उठा रहे लाभ, सुशील मोदी ने कहा- करोड़ों लोगों को होगा फायदा
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA: केंद्र सरकार की तरफ से चलायी जा रही पीएम पेंशन योजन का बिहार के लोग खूब फायदा उठा रहे हैं. ये दावा किया है सूबे के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने. विश्वकर्मा जयंती से पहले राजधानी पटना में श्रम संसाधन विभाग की तरफ आयोजित श्रम कल्याण दिवस समारोह के उद्घाटन के बाद सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से शुरु की गई पेंशन योजना के तहत बिहार में 1 लाख 85 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और वो देश में दूसरे स्थान पर है. जबकि 1 लाख 58 हजार श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के साथ पांचवें नंबर पर है. वहीं छोटे दुकानदारों के निबंधन के मामले में तीसरे स्थान पर है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 60 साल की आयु के बाद हरेक महीने कम से कम 3 हजार रुपए पेंशन मिलेंगे. सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी 44 श्रम कानूनों को 4 लेबर कोड में बदल दिया है. किसी संस्थान में 10 या उससे अधिक कामगार हैं तो उन्हें नियुक्ति पत्र देना, साल में एक बार मेडिकल चेकअप कराना अनिवार्य होगा. गर्भवती महिलाकर्मियों के वेतन सहित मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ा कर 26 सप्ताह कर दिया गया है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें