KOLKATA: कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का पता लगाने के लिए सीबीआई ने एक विशेष टीम का गठन किया है. यह विशेष टीम राजीव कुमार के ठिकानों का पता लगाएगी.
बता दें कि शारदा चिट फंड धोखाधड़ी मामले में राजीव कुमार से पूछाताछ की जानी है और सीबीआई ने इसके लिए उन्हें पिछले दिनों समन भी भेजा था. हालांकि समन मिलने के बाद भी राजीव कुमार न तो हाजिर हुए और न ही हाजिर होने की तारीख ही बताई.
इस मामले में राजीव कुमार से पूछताछ को लेकर पिछले महीनों खूब राजनीतिक ड्रामा हुआ था और खुद ममता बनर्जी ने सड़क पर उतरकर राजीव कुमार के पक्ष में कोलकाता में धरना दिया था.
कोलकाता के गायब पूर्व पुलिस कमिश्नर का पता लगाएगी CBI की विशेष टीम, समन के बाद भी अबतक हाजिर नहीं हुए राजीव कुमार
KOLKATA: कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का पता लगाने के लिए सीबीआई ने एक विशेष टीम का गठन किया है. यह विशेष टीम राजीव कुमार के ठिकानों का पता लगाएगी. बता दें कि शारदा चिट





