PATNA: जल, जीवन और हरियाली को लेकर गंभीर नीतीश सरकार इस योजना की शुरुआत आगामी दो अक्टूबर से करेगी. मुख्य सचिव ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार जल संग्रहण को लेकर कई उपायों पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि जल संग्रहण के लिए सरकार तमाम तरह के उपाय कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में एक लाख से ज्यादा तालाब हैं जहां सरकार जल संग्रहण करने के लिए गंभीरता से उपाय कर रही है.
उन्होंने कहा कि लोगों ने सार्वजनिक क्षेत्र के साढ़े तीन लाख तालाब को अतिक्रमित कर लिया है जिसके चलते बारिश के पानी का भी संग्रहण नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे अतिक्रमित तालाबों को जल्दी ही अतिक्रमण से मुक्त कराएगी. मुख्य सचिव ने कहा कि दो अक्टूबर से जल,जीवन और हरियाली योजना की शुरुआत के दिन से ही सरकार हर पंचायत में कम से कम एक जल स्त्रोत बनाने का काम करेगी.
दीपक कुमार ने कहा कि गंगा नदी के संचित पानी को दक्षिण बिहार के जिलों में ले जाकर उसका पेय जल के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना बनायी गयी है. जिससे गया, राजगीर और नवादा में पानी उपलब्ध कराया जा सके. मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ के पानी को भी राज्य सरकार संचित करेगी जिससे इसका उपयोग किया जा सके.
पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
2 अक्टूबर से होगी जल, जीवन और हरियाली योजना की शुरुआत, जल संग्रहण के लिए राज्य सरकार ने बनाई कई योजना
PATNA: जल, जीवन और हरियाली को लेकर गंभीर नीतीश सरकार इस योजना की शुरुआत आगामी दो अक्टूबर से करेगी. मुख्य सचिव ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार जल संग्रहण को लेकर कई उप





