पीएम मोदी की सभा में रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में बीजेपी, 937 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भू-राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि 24 फरवरी को भागलपुर एयरपोर्ट पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान सभा अब तक की सभी सभाओं का रिकॉर्ड तोड़ देगी। सभा में 13 जिलों से तीन लाख किसान पहुंचेंगे।











