बिहारदरभंगा को मिलेगी विकास की बड़ी सौगात, सीएम नीतीश करेंगे 90 योजनाओं का उद्घाटन–शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जनवरी को समृद्धि यात्रा के तहत दरभंगा पहुंचेंगे। वे 13,682.56 लाख रुपये की 50 योजनाओं का शिलान्यास और 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बस टर्मिनल, एयरपोर्ट टर्मिनल, एलिवेटेड रोड और भारतमाला परियोजना का भी निरीक्षण करेंगे।











