ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

प्यार का झांसा देकर दो सालियों के साथ फरार हुआ जीजा, लव ट्राएंगल में एक साली के साथ की आत्महत्या

PATNA : प्रेम प्रसंग की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है. घटना नालंदा जिले की है. जहां एक आशिक मिजाज जीजा प्यार का झांसा देकर अपनी दो सालियों के साथ फरा

प्यार का झांसा देकर दो सालियों के साथ फरार हुआ जीजा, लव ट्राएंगल में एक साली के साथ की आत्महत्या
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : प्रेम प्रसंग की एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है. घटना नालंदा जिले की है. जहां एक आशिक मिजाज जीजा प्यार का झांसा देकर अपनी दो सालियों के साथ फरार हो गया. उसके बाद उसने एक साली के साथ पटना में आत्महत्या कर ली. पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है. घटना पटना जिले के बाढ़ इलाके की है. जहां उमानाथ घाट पर गंगा नदी में कूदकर जीजा और साली ने खुदकुशी कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नालंदा जिले के लहेरी थाना इलाके के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि 35 साल का रामप्रवेश कुमार अपनी दो नाबालिग सालियों से प्यार करता था. दोनों को लेकर वह घर से फरार हो गया था. घर से भागने के बाद वे लोग बाढ़ पहुंचे. जहां जीजा ने एक साली के साथ उमानाथ गंगा घाट पर मंदिर की चारदीवारी से छलांग लगा दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जीजा और साली मंदिर की चहारदीवारी पर खड़े थे. वहां पर काफी संख्या में लोग फोटो खिंचवाने के लिए भी खड़े रहते हैं. स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को लगा कि दोनों फोटो खिंचवाने के लिए खड़े हैं, इसलिए किसी ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन थोड़ी ही देर के बाद दोनों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. स्थानीय लोग जब तक दौड़े तब तक दोनों गंगा नदी में कूद चुके थे. दोनों को बचाने का प्रयास भी किया गया लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे. घटना की जानकारी मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बाढ़ थाना की टीम ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया. दोनों की डेड बॉडी की तलाश की जा रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें