ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नियोजित शिक्षकों को नीतीश की दो टूक-आपके विरोध की कोई परवाह नहीं, जो करेंगे हम ही करेंगे, समय पर करेंगे, कोई दूसरा कुछ करने वाला नहीं

DESK: नियोजित शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक सुना दिया-“जितना विरोध करना है कर लें, जितना नारा लगाना है लगा लें. मुझे कोई परवाह नहीं. जो आज आपके पक्ष में आंसू बहा रहे ह

नियोजित शिक्षकों को नीतीश की दो टूक-आपके विरोध की कोई परवाह नहीं, जो करेंगे हम ही करेंगे, समय पर करेंगे, कोई दूसरा कुछ करने वाला नहीं
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK: नियोजित शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक सुना दिया-“जितना विरोध करना है कर लें, जितना नारा लगाना है लगा लें. मुझे कोई परवाह नहीं. जो आज आपके पक्ष में आंसू बहा रहे हैं, वो कुछ करने वाले नहीं. जो करना है हम ही करेंगे.” शिक्षक दिवस समारोह में जमकर बोले नीतीश कुमार राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में नीतीश कुमार नियोजित शिक्षकों के आंदोलन पर जमकर बोले. नीतीश ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को सोचना चाहिये कि उन्हें हमने कहां से कहां पहुंचा दिया. 1500 रूपये के शिक्षामित्र हुआ करते थे, आज उन्हें कितना मिल रहा है. ये हमने किया है. आगे भी हम ही करेंगे. समय आने पर करेंगे. अभी जिनको आंदोलन करना है कर लें, जितना नारा लगाना है लगा लें. मुझे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है. समय पर नियोजित शिक्षकों के लिए करेंगे नीतीश ने कहा कि जो आज नियोजित शिक्षकों के पक्ष में बयानबाजी कर रहे हैं, वे पहले क्या कह रहे थे. नियोजित शिक्षक उसे याद कर लें. सीएम ने कहा कि जब उन्होंने शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाया था तो विपक्षी पार्टियां आरोप लगाते थे कि अयोग्य लोगों को शिक्षक बना लिया गया है. नीतीश ने कहा कि हमने उनके विरोध का कोई नोटिस नहीं लिया. एक नॉमिनल परीक्षा लेकर सारे शिक्षकों को रेग्यूलर कर दिया. उनके वेतन को समय-समय पर बढ़ाते रहे. लेकिन शिक्षक कोर्ट चले गये. सुप्रीम कोर्ट में कितने बड़े-बड़े वकीलों को खड़ा किया गया. नतीजा क्या हुआ ये शिक्षक याद कर लें. सीएम ने कहा कि इसके बावजूद वे नियोजित शिक्षकों के लिए सब कुछ करने को तैयार है. उनके लिए करेंगे लेकिन समय आने पर करेंगे.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें