DESK : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अपील पर आज पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर के मामले पर जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है.
इसी दौरान पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद एक सभा को संबोधित कर रह थे. इस दौरान वे भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे तभी उनके माइक में एक झटका लगा और वे डर गए. इसके बाद उन्होंने कहा कि करंट आ गया था, उसी का झटका लग गया. इस पर वहां खड़े लोग हंसने लगे, जिसके बाद मंत्री ने बोला कि ये मोदी इस जलसे को खराब नहीं कर पाएगा.
https://www.youtube.com/watch?v=5zwQXD1Mq4g
पाकिस्तानी मंत्री शेख रशीद का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद उन्हें लोग सोशल मीडिया पर जमकर बुरा भला कह रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश के लोगों से अपील की थी कि वह कश्मीर के मसले पर हर शुक्रवार को दोपहर 12 से 12.30 के बीच सड़कों पर आएं और संदेश दें. शुक्रवार को भी इस दौरान कई शहरों में लोग इमरान की अपील पर बाहर निकले थे.
PM मोदी को बुरा-भला कहना इमरान के मंत्री को पड़ा महंगा, लग गया करंट, देखिए वीडियो
DESK : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की अपील पर आज पाकिस्तान में जम्मू-कश्मीर के मामले पर जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी दौरान पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद एक सभा को





