ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

लड़की को लड़की से हुआ प्यार, शादी करने के लिए घर से हुईं फरार

DESK : दो लड़कियों के बीच प्यार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की को एक बालिग युवती शादी करने के लिए भगाकर ले गई. इस डिफरेंट लव स्टोरी ने सबको चौंका

लड़की को लड़की से हुआ प्यार, शादी करने के लिए घर से हुईं फरार
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK : दो लड़कियों के बीच प्यार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की को एक बालिग युवती शादी करने के लिए भगाकर ले गई. इस डिफरेंट लव स्टोरी ने सबको चौंका कर रख दिया है. रिलेशनशिप में होने के बावजूद शादी करने के लिए घर से भागी दोनों लड़कियों के मामले में दिलचस्प मोड़ आया है. पुलिस ने बालिग लड़की को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना मध्य प्रदेश के अलीराजपुर की है. जहां उदयगढ़ थाना इलाके के पानगोला गांव से एक अजीबोगरीब लव स्टोरी सामने आई है. प्रेम प्रसंग में नाबालिग लड़की को एक बालिग युवती भगाकर ले गई. हालांकि इनमें से एक बालिग है इसलिए सिर्फ उसे ही गिरफ्तार किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक साल पहले भी घर से भाग गई थीं. अब दो महीने पहले दोनों लड़कियां एक बार फिर भाग गईं जिन्हें मंगलवार को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने बालिग लड़की के खिलाफ धारा 363 (IPC) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है. जिस लड़की पर नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने का आरोप है वो लड़के की तरह रहना पसंद करती है. वह लड़कों की ही तरह पैंट-शर्ट और जींस पहनती है. वहीं वो लड़कों की तरह हेयर स्टाइल भी रखती है. यही नहीं, वह बातें भी लड़कों की तरह ही करती है. पकड़े जाने के बाद भी आरोपी लड़की का कहना है कि भले ही उस पर मामला दर्ज हो गया हो लेकिन वो शादी उसी लड़की से करेगी जिसको भगाकर ले गई थी. वहीं उसके साथ भागकर गई नाबालिग लड़की भी भगाकर ले जाने वाली लड़की से शादी की जिद पर अड़ी हुई है. जोबट एसडीओपी आरसी भाकर ने बताया कि उदयगढ़ थाने में नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था. नाबालिग लड़की के घरवालों ने गांव की ही रहने वाली एक लड़की पर अपनी लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था. कई जगह छानबीन के बाद मंगलवार को दोनों को पकड़ा गया. जिस लड़की को भगाकर ले जाया गया वो भले ही आरोपी लड़की के पक्ष में बयान दे रही है लेकिन उसके नाबालिग होने के कारण वो मान्य नहीं हुआ. इसी वजह से बालिग लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें