ब्रेकिंग
बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

Shocking Video : पिस्टल तानकर बार डांसर के साथ जानलेवा खेल, आस्था के नाम पर शराब और शबाब का डर्टी डांस

DARBHANGA : कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आड़ में अश्लील डांस परोसा जा रहा है. बार बालाओं के डांस, कपड़े और

Shocking Video : पिस्टल तानकर बार डांसर के साथ जानलेवा खेल, आस्था के नाम पर शराब और शबाब का डर्टी डांस
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DARBHANGA : कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आड़ में अश्लील डांस परोसा जा रहा है. बार बालाओं के डांस, कपड़े और गाने ही नहीं बल्कि उनके इशारे भी ऐसे होते हैं. जिसे देखकर कोई भी सभ्य इंसान शर्म से अपना मुंह फेर ले. लेकिन सवाल है कि आखिर आस्था के नाम पर अश्लीलता परोसने वाले आयोजकों को क्या शर्म भी आती है या नहीं. सूबे के दरभंगा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर कोई भी आदमी हैरान हो जायेगा. वायरल वीडियो में बार डांसर के ऊपर नोटों की गड्डी उड़ाई जा रही है. डांस के नशे में चूर शख्स सरेआम हाथ में पिस्टल लहरा रहे हैं. वहीं, कुछ लोग शराब के साथ शबाब का भी मजा लूट रहे हैं. https://www.youtube.com/watch?v=lw1HbfZt818 पूरी घटना जिले के विरौल थाना इलाके की है. जहां सहसराम पंचायत के महवा गांव में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को आधार मानें तो यही लगता है कि दरअसल यह कार्यक्रम अश्लील डांस परोसने का था. क्योंकि थियेटर की लड़की ऐसे अभद्र गानों पर डांस कर रही है. जिन्हें महिलाओं के सामने बजा भी नहीं सकते हैं. लेकिन यह सब गाने लाउडस्पीकर पर बजाए जा रहे थे. आस्था और श्रद्धा की आड़ में अश्लीलता को देख लोग मजे ले रहे थे. वीडियो में देखा जा रहा है की हाथों में पिस्टल लहराने वाला शख्स बार डांसर के साथ डिस्को कर रहा है. उसके साथी भी डांस नशे में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. कमरे में चौकी पर बैठकर कुछ लोग शराब के साथ शबाब का भी मजा लूट रहे हैं. वीडियो में एक शख्स शराब का पैग लोगों के हाथों में थमा रहा है. वायरल वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि एक शख्स वीडियो बनाने वाले युवक के मोबाइल पर अपना हाथ मार रहा है. मोबाइल के कैमरे पर हाथ मार उसे बंद करने की कोशिश कर रहा है. सूत्रों का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर के अंदर मूर्ति की स्थापना की गई थी. इस खुशी के मौके पर 24 अगस्त की रात को डांस पार्टी का आयोजन किया गया था. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वीडियो की पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कह रही है लेकिन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. दरभंगा से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें