ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

लड़की, शराब और अश्लील गाना के साथ रात भर चलती रही पार्टी, साथ में महफिल का मजा लूटती रही बेगूसराय पुलिस, देखें वीडियो

BEGUSARAI : बिहार में वैसे तो शराबबंदी है लेकिन बेगूसराय जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसको लेकर बेगूसराय पुलिस के ऊपर सवाल खड़ा हो रहे हैं. जिला पुलिस के सामने शराब और शबाब का खेल

लड़की, शराब और अश्लील गाना के साथ रात भर चलती रही पार्टी, साथ में महफिल का मजा लूटती रही बेगूसराय पुलिस, देखें वीडियो
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
BEGUSARAI : बिहार में वैसे तो शराबबंदी है लेकिन बेगूसराय जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसको लेकर बेगूसराय पुलिस के ऊपर सवाल खड़ा हो रहे हैं. जिला पुलिस के सामने शराब और शबाब का खेल रात भर चलता रहा और बेगूसराय पुलिस रात भर ऑडियंस बनकर सारा खेल देखती रही. बिहार पुलिस शराबबंदी कानून को लेकर कितना सख्त है. यह सच्चाई तो बेगूसराय पुलिस के आंखों के सामने ही दिखाई दे रही है. खाकी के सामने ही शराब और शबाब के आशिक कानून की धज्जियां उड़ाते रह गए. https://www.youtube.com/watch?v=N6fa9wi3m3w लड़की, शराब और अश्लील गानों के साथ रात भर पार्टी चलती रही. रात के अंधेरे में डीजे लाइट और भोजपुरी की अश्लील गानों पर लड़कियां डांस करती रहीं. शराब के आशिक बोतले खाली करते रहें. पुलिस सारा तमाशा देखती रह गई. घटना जिले के चेरियाबरियारपुर थाना इलाके की है. जहां बरियारपुर गांव में लगे मेले में शराबी मस्त झूम रहे थे. आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. भोजपुरी गानों पर बार बालाओं का नाच चलता रहा. स्टेज के नीचे शराबियों की महफिल सजी थी. पुलिस महफिल का मजा लूटती रही. वीडियो से ही समझा जा सकता है कि खाकी कानून की धज्जियां कैसे उड़ाई जा रही है. बेगूसराय में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ भी हाई रहता है. इधर चेरिया बरियारपुर के सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह टीम के साथ खेल देख रहे हैं. अब देखना होगा कि मामला सामने आने के बाद पुलिस कप्तान क्या कुछ कदम उठाते हैं. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें