ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

आरा सेक्स रैकेट कांड : आरोपी विधायक अरुण यादव फरार, पीड़िता का साथ देने वाले महिला विकास मंच पर ही पुलिस ने कर दिया FIR

ARA : आरा के चर्चित सेक्स रैकेट कांड में आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव फरार है। विधायक के खिलाफ पुलिस ने लगभग 2 महीने की देरी से गिरफ्तारी वारंट लिया है। शुक्रवार को पॉक्सो के विशेष क

आरा सेक्स रैकेट कांड : आरोपी विधायक अरुण यादव फरार, पीड़िता का साथ देने वाले महिला विकास मंच पर ही पुलिस ने कर दिया FIR
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
ARA : आरा के चर्चित सेक्स रैकेट कांड में आरोपी आरजेडी विधायक अरुण यादव फरार है। विधायक के खिलाफ पुलिस ने लगभग 2 महीने की देरी से गिरफ्तारी वारंट लिया है। शुक्रवार को पॉक्सो के विशेष कोर्ट ने विधायक अरुण यादव के खिलाफ वारंट जारी किया था। इस हाई प्रोफाइल मामले में अब तक कछुआ गति से कार्रवाई कर रही थी। भोजपुर पुलिस ने शुक्रवार को विधायक के कई ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आरा से लेकर पटना-बख्तियारपुर फोरलेन स्थित विधायक के रेस्टोरेंट में भी भोजपुर पुलिस की टीम पहुंची थी। सेक्स रैकेट कांड की पीड़िता का बयान 164 के तहत दर्ज किए जाने के बावजूद पुलिस ने लंबे अरसे तक विधायक अरुण यादव को खुली छूट दे रखी। पहले अरुण यादव विधानसभा सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहे और फिर आराम से अपने पटना और आरा के आवास पर। लेकिन पुलिस ने उसे कभी भी पूछताछ नहीं की। पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता से मिलने पहुंची महिला विकास मंच के सदस्यों ने इस मामले को नए सिरे से उठाया। महिला विकास मंच की पहल पर पीड़िता का बयान दूसरी बार 164 के तहत दर्ज कराया जा सका लेकिन अब पुलिस उसी महिला विकास मंच के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। भोजपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट कांड की पीड़िता का वीडियो वायरल होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की नाराजगी महिला विकास मंच को लेकर इसलिए भी दिख रही है क्योंकि मंच के सदस्यों ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें